जगदीशपुर से आशीष कुर्ल भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भोपाल के समीप स्थित जगदीशपुर पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका आत्मीय स्वागत किया। लोक संस्कृति की झलक के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी मुहर लगा सकती है।
बैठक के दौरान किसानों के लिए भी बड़ी सौगात दी जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में बीमा राशि अंतरित की जाएगी, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है।
