
देवरी कला। सागर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सलैया दुबे में एक युवक की बंधक बनाकर संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर एफ आई आर दर्ज न करने के आरोप लगाते हुए रविवार को नेशनल हाईवे 44 महाराजपुर में चक्का जाम किया । चक्का जाम से फोर लाइन पर दोनों तरफ करीब चार-चार किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया दुबे में गांव के ही कुछ ग्रामीणों द्वारा हल्लू यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 35 वर्ष को बंधक बना कर हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई । जिसके बाद केसली हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची,और युवक को मुक्त कराया। जिसके बाद परिजनों द्वारा पीड़ित युवक को पुलिस थाना महाराजपुर ले गए ,जहां पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद परिजन उसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर ले गए ।जहां पीड़ित युवक हल्लू यादव का उपचार हुआ और कल रात मे युवक की मौत हो गई। जिसके बाद रविवार की सुबह परिजनों ने मृतक हल्लू यादव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों द्वारा शव लेने से मना किया और हाइवे के दोनों तरफ लम्बा जाम लगाया। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट एवं हत्या के आरोप लगाते हुए हाइवे पर मृतक का शव रखकर गांव के पांच लोगों पर एफ आई आर की दर्ज करने की मांग की ।मृतकके भाई खेमचंद यादव ने गांव के ही पांच लोगों पर अपने भाई हालू यादव की हत्या करने के आरोप लगाए ।जिसमें खेमचंद ने बताया कि गांव के ही फागूलाल यादव ,मर्दन यादव ,गोलू यादव, राजधर यादव,और फागु यादव की पत्नी ने ही भाई के साथ झगड़ा किया था और उन्होंने ही उसकी हत्या कर की है,जिस पर हम लोग अपने भाई को लेकर महाराजपुर पुलिस थाने पहुंचे थे जहां पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज नहीं की।
