गुप्ता ने दलाई लामा को दिल्ली विधानसभा में आने का दिया निमंत्रण

नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को दिल्ली विधानसभा में आने का निमंत्रण दिया है।

यहां जारी मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात करके ये निमंत्रण दिया।

श्री गुप्ता ने विश्व शांति, करुणा और मानवता के प्रति समर्पित दलाई लामा के शाश्वत संदेश के प्रति अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरक विचार आज के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

इस दौरान उन्होंने दलाई लामा को दिल्ली विधानसभा में पधारने का निमंत्रण भी दिया, जिससे दिल्ली के जनप्रतिनिधि और नागरिक उनके मार्गदर्शन और जीवन-दर्शन से लाभान्वित हो सकें।

Next Post

तेजस्वी बिहार में भड़काना चाहते हैं सांप्रदायिक तनाव: गौरव भाटिया

Tue Jul 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि वह बिहार में सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहते हैं और देश को इस्लामी मुल्क बनाने की कोशिश हो रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां […]

You May Like

मनोरंजन