केसला के स्कूलों में विज्ञान मेलों की धूम, प्रयोगों से सीख रहे बच्चे

इटारसी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर केसला विकासखंड के स्कूलों में विज्ञान मेलों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला प्रशासन और एकलव्य फाउंडेशन के सहयोग से पिछले तीन वर्षों से 15 शासकीय माध्यमिक शालाओं में विज्ञान शिक्षा को रोचक बनाया जा रहा है, जिससे कक्षा 6 से 8 तक के करीब 1200 बच्चे प्रयोगों के माध्यम से सीख रहे हैं।

इस वर्ष मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से विभिन्न स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से मेले आयोजित हुए। इनमें बच्चों ने वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय पहेलियाँ और दैनिक जीवन से जुड़े सिद्धांतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

बच्चों ने खाद्य तत्वों की पहचान, ऊर्जा के सिद्धांत, प्राकृतिक रंगों का निर्माण और अन्य गतिविधियों के जरिए विज्ञान को सरल तरीके से समझाया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की सराहना की तथा अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित की ।

Next Post

कर्रापुर सीएमओ को नोटिस: 11 महीने से अटके वेतन मामले में कलेक्टर ने मांगा 23 तक जवाब

Thu Mar 19 , 2026
सागर। सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के पिछले 11 माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बताया गया है कि लंबे […]

You May Like