कर्रापुर सीएमओ को नोटिस: 11 महीने से अटके वेतन मामले में कलेक्टर ने मांगा 23 तक जवाब

सागर। सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के पिछले 11 माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बताया गया है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो रहा है। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कलेक्टर ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए कहा है कि इस संबंध में कोई वैधानिक कार्रवाई न करना पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दर्शाता है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी 23 मार्च को शाम 4 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने या निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व बदलाव पर आरबीआई की सफाई, शेयरों में उतार-चढ़ाव

Thu Mar 19 , 2026
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक में शीर्ष स्तर पर हुए बदलाव के बाद बाजार में हलचल देखी जा रही है। पार्ट टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद जहां निवेशकों और ग्राहकों के बीच बैंक के संचालन को लेकर आशंकाएं उभरने लगीं, वहीं भारतीय […]

You May Like