जुनैद खान-खुशी कपूर की जोड़ी के साथ ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई, (वार्ता) जुनैद खान-खुशी कपूर की जोड़ी की आने वाली फिल्म ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म ‘लवयापा’ ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज है। यह पहली बार है जब जुनैद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे।

‘लवयापा’ एक हल्की-फुल्की और मजेदार कहानी के साथ दर्शकों को कुछ नया दिखाने का वादा करती है। ऐसे में, अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है।

टाइटल ट्रैक पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर है, जिसमें जोश भरे बीट्स और लिरिक्स हैं।फिल्म ‘लवयापा’ 07 फरवरी को रिलीज होगी।

Next Post

ऋतिक रोशन ने फिटनेस जर्नी के लिये प्रेरित किया : श्रेया चौधरी

Sat Jan 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री श्रेया चौधरी का कहना है कि ऋतिक रोशन ने फिटनेस जर्नी के उन्हें लिये प्रेरित किया है। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 रिलीज़ के बाद से चर्चा में है, और शो की लीड अभिनेत्री श्रेया चौधरी पर सभी की नज़रें टिकी हैं। श्रेया को उनके अभिनय के लिए […]

You May Like