हेड कान्स्टेबल 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ाया

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. वह एक मामले में केस कमजोर करने के एवज में महिला से पांच लाख रुपए मांग रहा था.

लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि महिला मेघा मंसूरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति बासिल मंसूरी ने मारपीट का केस दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा कर रहे थे. उन्होंने मामले को कमजोर करने और जेल न भेजने के बदले पांच लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. लोकायुक्त टीम ने जांच के बाद जाल बिछाया. शनिवार शाम को अरुण शर्मा ने अपने सहयोगी अय्यूब खान को महिला के फ्लैट पर रिश्वत लेने भेजा. अय्यूब खान ने महिला से 50 हजार रुपए लिए और अरुण शर्मा को दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया. लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा और उसके सहयोगी अय्यूब खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.

Next Post

मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। श्री विक्रमसिंघे एक टीवी समाचार चैनल के परिचर्चा सत्र में भाग लेने आए हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा […]

You May Like