नदी से मिला सीहोर के लापता युवक का शव 

सीहोर। एक सप्ताह पहले चार दिसंबर को ही युवक का विवाह धूमधाम से हुआ था. इसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि वह तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई और उसकी तलाश में जुटे रहे. गुरुवार को उसका शव पीलूखेड़ी स्थित पार्वती नदी से बरामद किया गया जिससे उसके घर में शोक का माहौल निर्मित हो गया. गौरतलब है कि थाना कोतवाली अंतर्गत रानी मोहल्ला निवासी राजकुमार प्रजापति के पुत्र विशाल की शादी 4 दिसंबर को ही संपन्न हुई थी. बताया जाता है कि वह 8 दिसंबर को अपना दुपहिया वाहन लेकर घर से निकला था. जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई. पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई. गुरुवार को उसका शव नेशनल हाईवे स्थित ग्राम पीलूखेड़ीके समीप पार्वती नदी में मिलने से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

Next Post

जिला चिकित्सालय में भोजन देने वाले ठेकेदार ने नियमों के विरूद्ध कैंटीन दे दी किराये पर

Thu Dec 11 , 2025
मंदसौर। सरकारी जमीन पर कब्जा करना और फिर उसे बेच देना यह दो मामले गौल चौराहा और महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड पर अभी हाल ही में सामने आयें है। इससे बड़ा मामला जिला चिकित्सालय परिसर में चल रहा है जिसे जिला चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि मनोहर नाहटा ने पकड़ा है। […]

You May Like