कागजों में बन गई 20 लाख की सड़क- 11 लाख की पुलिया, धरातल में अता-पता नहीं

जबलपुर:नगर निगम जबलपुर में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला उजागर हुआ है जिसने सभी को चौंका दिया है। मामला कुछ ऐसा ऐसा है कि संजय गांधी वार्ड क्रमांक 41 में सड़क, पुलिया निर्माण के नाम पर नगर निगम के अधिकारियों, पार्षद की मिलीभगत से मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना से स्वीकृत 20 लाख 35 हजार की 465 मीटर की सड़क और 11 लाख की पुलिया के निर्माण के नाम पर नगर निगम से भुगतान करा लिया गया और कागजों में ये सड़क, पुलिया बन गईं लेकिन हकीकत में संजय गांधी वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत मक्का नगर गली नंबर 1 से लेकर गली नंबर 8 तक हुसैनिया मस्जिद सड़क बनी ही नहीं है। वर्ष 2023 में इस सड़क का भुगतान भी नगर निगम से करा लिया गया है। इतना ही नहीं मक्का नगर गली 1 से 8 तक एवं हुसैनिया मस्जिद तक की जो पुलिय 11 लाख की लागत से बनी है उसका भी गभुगतान करा लिया गया है। हैरानी होती है ये पूरा सिस्टम देखकर।
भ्रष्टाचार के पूरे मामले की शिकायत वार्ड के ही निवासी मंगन सिद्दिकी ने संभागायुक्त, कलेक्टर, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार से की तो मामला उजागर हुआ।कुछ खास ठेकेदारों को ही मिलता है ठेका शिकायतकर्ता मंगन सिद्दिकी के द्वारा की गई शिकायत में ये भी बताया गया है कि उसने भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी आरटीई लगाकर एकत्रित की है । उसने बताया कि नगर निगम जोन क्रमांक 8 और 16 के अधिकारी विगत 15 सालों से पदस्थ हैं और इनके द्वारा कुछ खास चिहिन्त ठेकेदारों द्वारा वार्ड में सड़क, नाली व पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाता है जो कि सिर्फ कागजों में होता है धरातल में नहीं। इस तरह से मुख्यमंत्री कायाकल्प, पार्षद मद और अन्य मदों से करोड़ो रुपए निकालकर जालसाज नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा रहे हैंं।
इनका कहना है-
सड़क में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है इसकी जांच के लिए अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि तथ्यों के साथ पूरी जांच रिपोर्ट पेश करें।
–रामप्रकाश अहिरवार, कमिश्नर, नगर निगम जबलपुर।

Next Post

वैष्णव ने नयी दिल्ली स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों का लिया जायजा

Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों से बात कर स्थिति का आकलन किया। श्री वैष्णव ने स्टेशन पर होल्डिंग […]

You May Like