स्कूल वैन पलटी, दो बच्चों सहित चालक घायल

झाबुआ। सोमवार सुबह झाबुआ-कालापीपल मार्ग पर ग्राम आंबाखोदरा में एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो बच्चे और चालक घायल हो गया। बताया गया कि केशव विद्यापीठ का उक्त वाहन कुंदपुर से झाबुआ आ रहा था तभी आंबाखोदरा के पास बाइक चालक को बचाने की कोशिश में स्कूली बच्चों से भरी वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घायल बच्चों में कक्षा 6 की छात्रा माही पांचाल और 6 वर्षीय राघव मेड़ा शामिल हैं। दोनों के सिर में चोट बताई गई है। माही को गंभीर स्थिति के चलते दाहोद रेफर किया गया है। राघव का इलाज झाबुआ जिला अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाये।

24 झाबुआ-2- दुर्घटनाग्रत वाहन

Next Post

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में धार जिले के बाग प्रिंट शिल्पियों का जलवा

Mon Feb 24 , 2025
GIS में धार जिले के बाग शिल्पी छाए   बाग। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में आज पहले दिन धार के स्थानीय कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्प गुरु मोहम्मद युसूफ़ खत्री, मोहम्मद बिलाल खत्री, मोहम्मद […]

You May Like