BU में दो दिवसीय वर्कशाप, GIS सॉफ्टवेर एवं तकनीक का प्रशिक्षण

भोपाल। बीयू में भूविज्ञान के 60 प्रतिभागी जी.आई.एस सॉफ्टवेर एवं तकनीकी से प्रशिक्षित हुए. विवि के भूविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं जीआईएस प्रशिक्षण की संयोजक डॉ विनिशा सिंह ने पीएम उषा के तहतत दो दिवसीय हैड्स ऑन ट्रेनिंग कम वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया. समापन मौके पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम जैसी प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता वर्तमान समय में विभिन्न विषयो में बहुत बढ़ गई है. इसलिए इस प्रौद्योगिकी का ज्ञान विद्यार्थियों को अपने कैरियर के उन्नयन में सहायक हो सकता है. इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के नामचीन विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया. जिससे कि विद्यार्थियों को इस विषय से संबंधित अद्यतन जानकारियों से अपडेट करने का प्रयास करने के साथ ही जीआईएस प्रशिक्षण द्वारा कोशाल विकास पर ध्यान दिया गया.

इस दो दिवसीय हँड्स ऑन ट्रेनिंग कम वर्कशॉप ऑन क्यूजीआईएस / जीआईएस के अवसर पर जीआईएस एक्सपर्ट, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर से डॉ शैलेष चौरे द्वारा क्यूजीआईएस सॉफ्टवेयर टूलस की उपयोगिता को एवं एनआईएच भोपाल से साइंटिस्ट डॉ सूर्यांश मंडलोई ने छात्र छात्राओं को आज के समय में पाइथन क्यूजीआईएस का महत्व विषय की बारीकियों एवं कंप्यूटर पर पाइथन कोडिंग को सिखाया. समापन कार्यक्रम मेविश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग की प्रोफेसर एवं डीन साधना सिंह, पीएम उषा की को-कोऑर्डिनेटर रेखा खंडिया सेडमैप के अरूण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

 

Next Post

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद: संघ की विचारधारा और समाजिक जागरण पर चर्चा

Mon Aug 25 , 2025
विदिशा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला विदिशा द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूबर, ब्लॉगर, पेजमेकर, कंटेंट क्रिएटर और एक्टिविस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सोशल मीडिया पर भारत, हिंदुत्व और संघ से जुड़ी सकारात्मक जानकारियाँ प्रसारित […]

You May Like