तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ढाया कहर

कई वाहनों को मारी टक्कर, एम्बुलेंस कर्मचारी सहित बालिका और दो अन्य लोगों को किया घायल

 

पानसेमल, (नवभारत)।

थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन चालक ने कहर ढाते कई वाहनों को टक्कर मारी है। इस घटना में एक बालिका सहित एंबुलेंस स्टॉफ कर्मचारी जोगेंद्र बर्डे घायल हुआ है। जिन्हें पैर में चोट आई है। वहीं चालक ने तेज गति से वाहन पुलिस थाने की ओर ले गया।

वाहनों को मारी टक्कर

थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रं. एमपी-11-जी-5024 का चालक खड़ीखम से एक बालिका टक्कर मारते हुए निकला और गायत्री मंदिर के पास से निकलते हुए खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए थाने तक पहुंचा। एक वाहन को घसीटते हुए कुछ दूर तक लाया हादसे में एम्बुलेंस के इएमटी सहित खड़ीखम निवासी एक बच्ची को चोंट आई है। घायल बालिका का नाम सुंदर गजानंद चौहान बताया गया है, जिसकी उम्र 11 वर्ष के आसपास बताई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वाहन चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर घटना की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक संजीव पाटिल ने कहा पिकअप वाहन चालक से घटना की जानकारी ली जा रही है। घायल बालिका को उपचार के लिए पानसेमल सीएचसी लाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Next Post

दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता

Mon Jan 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हज़ार 858 मतदाता है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को मतदाता की अंतिम सूची जारी की, जिसमें जिनमें कुल 83 लाख 49 हज़ार 645 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।