उदयपुर, 12 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 15 अगस्त को रात्रि उदयपुर पहुंचेंगे और यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री शाह दूसरे दिन निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह 16 अगस्त को सुबह उदयपुर से हेलीकॉप्टर से निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। वहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
