
इंदौर। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी से सैंकड़ों बीमार होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने क्षेत्र के संजीवनी क्लिनिक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुआवजा राशि बढ़ाने और निगम अधिकारियों पर कारवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने जमकर भाजपा सरकार और परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में आज भागीरथपुरा में स्थित संजीवनी क्लिनिक पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के समय महापौर संजीवनी क्लिनिक में मौजूद थे। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सरकार और स्थानीय बीजेपी परिषद के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि 8 में से 6 महिलाओ की मौत हुई है। सरकार झूठ बोल रही है कि निशुल्क उपचार किया जा रहा है। एक महिला को 40 हजार रुपए इलाज के देना पड़े है। वही मृतकों को मुख्यमंत्री 2 लाख देने का कह रहे है। हमारी मांग है कि मृतकों को 8 – 8 लाख रुपए दिए जाए। साथ निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और संजीव श्रीवास्तव पर कारवाई की जाए।
