जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत झंडा चौक में एक एम्बुलेंस चालक ने शादीशुदा महिला के घर मेंं घुसकर दरिंदगी की कोशिश की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।पुलिस के मुताबिक झंडा चौक निवासी 26 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति एम्बुलेंस चालाते है और एम्बुलेंस लेकर शहर से बाहर गए हुए थे, घर में वह अकेली थी.
तभी मोहल्ले में रहने वाला अभिलाष केवट निवासी 35 वर्षीय का घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा शोर मचाने पर उसे धमकाते हुए भाग गया। आरोपी भी एम्बुलेंस चालक है। पीडि़ता का जब पति घर वापिस लौटा तो उसने आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला गढ़ा थाने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
