जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना स्थित अंटी मैगी प्वाइंट में धड़ल्ले से प्रतिबंधित सगरेट बिक रही थी। खमरिया पुलिस ने मामले में प्रतिबंधित सिगरेट बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि चौकी डुमना अन्तर्गत राज कुशवाहा 21 वर्ष निवासी महगवां डुमना रोड़ के पास अंटी मैगी प्वाईंट जहॉ पर लोग मैगी खाने एवं सिगरेट चाय पीने आते हैं.
दुकान को चैक करने पर दुकान के अंदर गुदांग गरम सिगरेट के 5 पैकेट में 60 सिगरेट रखे मिली। चैक करने पर सिगरेट के पैकिटो मे कोई वैधानिक चेतावनी नहीं लिखी होना पायी गयी। सिगरेट क्रय विक्रय करने सम्बंधी दस्तावेज पूछने पर वैद्य दस्तावेज नहीं होना बताया, आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित सिगरेट जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है
