7वीं कक्षा के छात्र को परीक्षा से रोके जाने का मामला, प्राचार्य ने आरोपों को किया ख़ारिज

भोपाल। शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र में संचालित प्रेसिडेंसी स्कूल में 7वीं कक्षा एक छात्र को परीक्षा से रोके जाने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है. फरियादी अजीम उद्दीन ने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि छात्र की लेट फीस को लेकर उन्होंने स्कूल को सूचना दे दी थी. इसके बावजूद भी उनके पुत्र को परीक्षा से वंचित किया गया. फरियादी ने इस मामले में डीईओ से स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अजीम उद्दीन ने अपने पुत्र के साथ की गई मारपीट का आरोप लगाया है.

इस मामले में स्कूल के प्राचार्य इंसाफ खान का कहना है कि करीब 40 से 50 बच्चे ऐसे हैं, जिनके परिजनों ने अभी तक बच्चों की फीस जमा नहीं की है. परिजनों की सूचना के आधार पर बच्चों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई है. फरियादी को लेकर खान ने कहा की उनके द्वारा लेट फीस जमा करने की कोई भी सूचना नहीं दी गई है. छात्र के साथ मारपीट के मुद्दे को लेकर प्राचार्य ने पूरी तरह से इंकार किया है.

जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ने मामले को लेकर कहा है कि ऐसा कोई भी मामला फ़िलहाल उनके पास नहीं आया है. अधिकारी ने कहा की किसी भी परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को रोका नहीं जा रहा है. मामला सामने आने पर जानकारी ली जाएगी.

 

Next Post

छह करोड़ से बने कोलार तहसील के नवनिर्मित भवन की जाँच शुरू

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल। कोलार तहसील की छह करोड़ से नवनिर्मित भवन में आई दरार की घटना की जाँच शुरू हो गई है.लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सदस्यों को नियुक्त किया गया है. इसमें प्रभारी कार्यशालन यंत्री जीएस भूरिया, प्रभारी कार्यपालन यंत्री विजय गौतम और संहायक यंत्री […]

You May Like