चेम्बर से मिलिये’’ कार्यक्रम मे 27 कोआयेंगे पुलिस महानिरीक्षक

सतना:चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व मे चेम्बर प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस महानिरीक्षक, रीवा संभाग से उनके रीवा स्थित कार्यालय सौहार्द मुलाकात की।
चेम्बर महामंत्री मनोज कटारे ने बताया कि इस मुलाकात मे चेम्बर अध्यक्ष ने सतना शहर की यातायात व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, बाजार क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों पर पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत IPS से विस्तृत चर्चा की।

चेम्बर प्रतिनिधि मण्डल ने आई.जी. साहब को चेम्बर सभागार मे आमंत्रित किया। आई.जी. ने अपनी सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए सोमवार 27जुलाई को प्रातः 11ः30 बजे ‘‘चेम्बर से मिलिये’ कार्यक्रम मे पधारने की स्वीकृति दी है। चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, महामंत्री मनोज कटारे, मंत्री मनोज अरोरा, सहमंत्री हिमांशु सिंह अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी सहयोगी संस्थाओ से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम मे पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाये।

Next Post

ब्राजील चुनाव : ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम

Sun Jul 26 , 2026
ब्राजील सरकार ने चुनाव में संभावित अमेरिकी दखल को रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन के दो बड़े अधिकारियों को वीजा देने से साफ इनकार कर दिया है। यह एक बहुत बड़ा कूटनीतिक कदम है। ब्रासीलिया, ब्राजील ने ट्रंप प्रशासन के दो बड़े अधिकारियों को वीजा देने से साफ तौर पर […]

You May Like