मन की बात में पीएम मोदी ने की पन्ना के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के औषधीय पौधों पर शोध कार्य की सराहना

पन्‍ना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के दक्षिण वनमंडल में पदस्थ बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों की जानकारी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का उनका प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। उनकी वर्षों की मेहनत से संकलित जानकारियों पर आधारित एक पुस्तक भी प्रकाशित की जा चुकी है, जो वन विभाग के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है। जगदीश प्रसाद अहिरवार दक्षिण पन्ना वनमण्डल की मोहन्द्रा रेंज में बीटगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने जंगलों में पाए जाने वाले 130 औषधीय पौधों की पहचान की और प्रत्येक पौधे की तस्वीर, नाम तथा औषधीय उपयोग से जुड़ी जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित की है। यह जानकारी वर्तमान में शोधकर्ताओं, छात्रों और वनकर्मियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही है। उनके द्वारा संकलित जानकारी को वन विभाग द्वारा “दक्षिण पन्ना के महत्वपूर्ण औषधीय पौधे” नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक में विदारीकंद, सर्पगंधा, काली मूसली, शतावर सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रजातियों का विवरण शामिल है। वनरक्षक वीरेंद्र पटेल द्वारा लगभग 100 पक्षी प्रजातियों का फोटोग्राफिक प्रलेखन एक अलग पुस्तक के रूप में किया गया है।

Next Post

विजय अमृतराज को पद्म भूषण और रोहित शर्मा को पद्मश्री

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) पूर्व भारतीय डेविस कप कप्तान और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुना गया है जबकि 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है। आज […]

You May Like