नाराज़गी से सराहना तक: विधायक हार्डिया ने की जल वितरण व्यवस्था की तारीफ

इंदौर: शहर की जल वितरण व्यवस्था को लेकर हाल ही में नाराज़गी जताने वाले विधायक महेंद्र हार्डिया ने अब नगर निगम की कार्यप्रणाली और जल प्रबंधन व्यवस्था की सराहना की है। बुधवार को विधायक हार्डिया एवं नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा महापौर निवास पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर शहर में जल आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की।

इस दौरान विधायक हार्डिया ने कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ती पानी की मांग के बावजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा नगर निगम की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। इसी का परिणाम है कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी का वितरण सुचारु रूप से हो रहा है और नागरिकों को राहत मिल रही है।

Next Post

ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर फिर बोला हमला

Wed May 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि सरकार अपने ‘इकोसिस्टम’ के जरिए ऐसा दुष्प्रचार चला रही है, जिसमें परियोजना से होने वाली पर्यावरणीय तबाही पर चिंता जताने […]

You May Like