श्योपुर में बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र में कलमी ककरधा माता मंदिर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ग्राम दांती निवासी रामअवतार आदिवासी और विरमदेव आदिवासी ककरधा गांव से अपने घर दांती लौट रहे थे। कलमी ककरधा माता मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रामअवतार आदिवासी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विरमदेव आदिवासी घायल हो गए।

दुर्घटनास्थल से गुजर रहे पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ने घायलों की सहायता की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामअवतार आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। विरमदेव आदिवासी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Next Post

झांसी रोड पर 17 वर्षीया छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun Jun 7 , 2026
ग्वालियर। झांसीरोड थाना अंतर्गत सिंधिया नगर बिजली घर के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में मिली। पास में ही रहने वाले स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा घर से […]

You May Like