
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बधाई मांगने गई युवती के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है. फरियादी सुमैला उर्फ शिमला उम्र 28 साल, निवासी नंदलालपुरा किन्नर बस्ती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथी नेहा कुवर के साथ मंदिर परिसर में बधाई मांगने का काम कर रही थी. इसी दौरान सनम भास्कर अपने पति राहुल के साथ वहां पहुंची और पुराने विवाद को लेकर गालियां देने लगी.
सनम ने कोर्ट में अपने और अपनी गुरु सपना हाजी के खिलाफ आपत्ति लगाने पर नाराजगी जताई, जबकि राहुल ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी. उसने सपना हाजी सहित राजा हासमी, सोनम, काजल और अजय दास के खिलाफ बयान देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बतायाकि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
