सतना :शहर की बैंक कालोनी क्षेत्र में 11 वर्ष के बालक की सोमवार को हुंई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगले ही दिन उसके ससुराल से दबोच लिया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा घटना से संबंधित आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए जा रहे हैं.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक कालोनी प्रिया नर्सरी के पास संतोष विश्वकर्मा के घर में किराए से रहने वाली महिला श्रीमती आशा रजक के कमरे में नीले रंग के ड्रम में सोमवार को 11 वर्षीय लडक़े का शव पाया गया था.
मृतक बालक की पहचान शिवराज उर्फ बादल रजक के तौर पर हुई. मृतक बालक की मां श्रीमती आशा द्वारा पड़ोस में रहने वाले मथुरा रजक पर संदेह जताया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए जगह जगह छापेमारी करने लगी. चूंकि प्रमुख संदेही मथुरा रजक सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम कंधवार का मूल निवासी है. इसलिए पुलिस द्वारा उसके सभी रिश्तेदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटानी शुरु कर दी. इसी दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मथुरा के ससुराल ग्राम अमिलिया कोल्हूडीह में पहुंच गई. जहां पर दबिश देते हुए आरोपी को दबोच लिया गया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उसकी और आशा रजक की जान पहचान थी. लेकिन आशा का छोटा बेटा शिवराज और बड़ी बेटी इस बात से नाराज रहते थे. जिसके चलते वह शिवराज को यह समझाने का प्रयस करता था कि हर बात अपने पिता रमेश को न बताए.
विवाद बढऩे पर गला दबाया
सोमवार को मथुरा रजक एक बार फिर से आशा के घर में गया और वहां पर मौजूद बालक शिवराज से पूछा कि वह उससे इतना नाराज क्यों रहता है. साथ ही मथुरा ने शिवराज से यह भी कहा कि यदि वह उसकी मां आशा से बातचीत करता है तो यह बातें शिवराज अपने पिता को क्यों बताता है. यह सुनकर शिवराज ने मथुरा से कहा कि वह उसकी मां के साथ कोई बातचीत न करेख् अन्यथा वह अपने पिता से बता देगा. इसी दौरान मथुरा और शिवराज के बीच विवाद बढ़ गया. मथुरा ने शिवरातज का गला दबा दिया. जिससे वह बेहाश सा हो गया. यह देख मथुरा ने शिवराज को ड्रम में डालकर हंसिया से गर्दन काट दी. हत्या करने के बाद उसने ड्रम के ढक्कन को बंद कर दिया.
