नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA ब्लॉक की रैली के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस रैली में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं के पहुंचने से पहले ही मैदान में काफी संख्या में लोग जमा हो चुके थे। रैली में शामिल होने आए लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
रामलीला मैदान में पहुंचे अलग-अलग राज्यों के कार्यकर्ताओं ने बातचीत क्या कहा? देखिए हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट।
