भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सतना : मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौती बरगाही टोला में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर भाई को मौत के घाट उतार देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
थााना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दो सगे भाई रामायण सोंधिया और राम किंकर सोंधिया सहित उनके बच्चों के बीच लड़ाई झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी. घटना में घायल रामायण को उपचार के लिए रामनगर सिविल अस्पताल भेजा गया. जहां से उसे संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया. लेकिन रविवार को उपचार के दौरान रामायण की मृत्यु हो गई. जिसे देखतते हुए पुलिस द्वारा धारा 103 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए हत्या के आरोपी छोटे भाई रामकिंकर उम्र 46 वर्ष निवासी हिनौती बरगाही टोला को गिरफ्तार कर लिया

Next Post

करोड़पति टैक्स अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 264.64% ज्यादा संपत्ति का खुलासा

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर सुबह 6 बजे एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में अधिकारी की वैध आय 1.03 करोड़ रुपये के मुकाबले खर्च और निवेश करीब 3.78 करोड़ रुपये पाया गया। जांच के अनुसार, आय से 264.64 प्रतिशत अधिक […]

You May Like