करोड़पति टैक्स अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 264.64% ज्यादा संपत्ति का खुलासा

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर सुबह 6 बजे एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में अधिकारी की वैध आय 1.03 करोड़ रुपये के मुकाबले खर्च और निवेश करीब 3.78 करोड़ रुपये पाया गया। जांच के अनुसार, आय से 264.64 प्रतिशत अधिक अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त की टीम को जबलपुर, भोपाल और सागर में जमीन, मकान, प्लॉट, वाहन और बीमा पॉलिसियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Next Post

कटारा हिल्स TI सुनील दुबे सस्पेंड

Tue Oct 27 , 2026
  भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में देर रात जुए के फड़ पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। ​इससे पहले लापरवाही के चलते कोतवाली और बजरिया थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, इस ताबड़तोड़ कार्रवाई […]

You May Like