कुएं में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

श्योपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ा में कुएं के पानी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक महावीर पुत्र तोपनियां जाटव (22 वर्ष), निवासी ग्राम मढ़ा की गांव के कटुआंवाला कुएं में पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता तोपनियां पुत्र रमले जाटव निवासी मढ़ा द्वारा पुलिस को दी गई। विजयपुर थाना पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है

Next Post

भाईदूज पर ग्वालियर जेल पर सुबह से उमड़ी बहनों की भीड़, बंदी भाईयों को करेंगी तिलक

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर: भाईदूज पर आज बुधवार को सुबह से ही ग्वालियर सेंट्रल जेल पर हजारों की संख्या में बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जेल के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर जेल में खुली मुलाकात होगी। ग्वालियर जिला जेल सहित अंचल की सभी जेलों में बहनें बंद […]

You May Like