जबलपुर: अधिवक्ता सुयश मोहन गुरू को मप्र हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बनाया गया है। केन्द्रीय कानून एवं न्याय विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
वे मप्र हाईकोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार का पक्ष रखेंगे। दरअसल, इस पद पर पूर्व में पदस्थ पुष्पेन्द्र यादव के हाईकोर्ट जज बनने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
