थाना महाराजपुरा पुलिस की बदमाश के खिलाफ कार्यवाही

ग्वालियर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना महाराजपुरा पुलिस को दिनांक 02.08.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामनगर के पीछे वाली कच्ची गली आदित्यपुरम मंे एक 315 बोर का कट्टा लिये कोई बारदात करने की नीयत से खड़ा है।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रामनगर, आदित्यपुरम में भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताये हुलियेा का एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विशाल भदौरिया पुत्र स्व. नरेन्द्र भदौरिया उम्र 19 साल निवासी गुरुकृपा नगर नियर मदर टच स्कूल के पास आदित्यपुरम थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का होना बताया। संदेही की तलाशी ली गई तो कमर में दाहिनी तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउंड मिला।

आरोपी विशाल भदौरिया को उक्त कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउंड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 क्रमांक 446/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

 

इनकी रही सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, प्र.आर. विमल सिंह तोमर, आर. अनार सिंह, आर. धर्मेन्द्र गुर्जर, आर शैलेन्द्र सिंह तोमर को की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

सिंधिया नगर में मंदिर के बाहर मिला युवक का खून से लथपथ शव, गहरे घाव से मौत की आशंका

Tue Aug 4 , 2026
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मंदिर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ पर गहरा घाव था और घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून फैला मिला। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय […]

You May Like