रेहटी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा के नगर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. डॉ. तोगडिय़ा भाजपा नेता एवं संघ के प्रचारक हरिशंकर चौहान के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पुत्री के विवाह उपरांत नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया. इस दौरान बस स्टैंड से लेकर निवास तक मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम में घासीराम पटेल, केशव चौहान चिंतक, हरिशंकर चौहान, अनार सिंह चौहान, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, मनोहरलाल माहेश्वरी, मोनू हिंदू, कपिल चौहान, आनंद गोपाल, शैलू चौहान, आयुष चौहान एवं कार्तिकेय चौहान आदि शामिल थे.
नगर आगमन पर डॉ. तोगडिय़ा का भव्य स्वागत
