सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर बांधीं राखी

उज्जैन । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पालिका निगम की सफाई मित्र बहन महाकाल मंदिर की सफाई मित्र बहन, महाकाल मंदिर की सुरक्षा करने वाली गार्ड के साथ राखी का पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया । शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नगर निगम की सफाई मित्र बहनें , महाकाल मंदिर की सफाई मित्र बहनें , सुरक्षा गार्ड की भूमिका निर्वाह करने वाली मातृशक्तियो का आज का दिन खुशियों का रहा । रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मातृ शक्तियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया ।

उक्त आयोजन देवास रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुआ । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

महिला पुलिस कर्मियों ने भी बांधी राखी

उज्जैन पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में आज रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान उज्जैन पुलिस में सीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्यरत महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला शक्ति और उनके समर्पण की झलक देखने को मिली।

Next Post

कंजार्डा पुलिस की घेराबंदी में खुला नशे की तस्करी का राज डोडाचूरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो-बाइक सहित 3 गिरफ्तार

Fri Aug 28 , 2026
नीमच, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।* *नीमच पुलिस द्वारा […]

You May Like