नर्सिंग छात्रा का वीडियो बना दुष्कर्म की कोशिश

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत नेता कॉलोनी मेेें रहने वाली एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का पड़ोसी ने वीडियो बनाया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवती निवासी नेता कॉलोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मौसी के साथ रहकर एमएससी नर्सिंग मेडिकल कॉलेज में पढ रही है।

शाम करीब साढ़े चार बजे कॉलेज से लौटकर घर आई और छत पर गर्म पानी लेने के लिए गई थी तभी पडोस में रहने वाला राहुल झारिया अपनी छत पर खडा हुआ था उसे देखकर अभद्र गालियाँ देने लगा और अपने फोन से उसका वीडियो बनाने लगा, आवाज सुनकर मौसी भी छत पर आई तो राहुल झारिया मौसी से भी अभद्रता करने लगा। इसके बाद उसे मारने के लिए दौंडा व उसके पास आकर बुरी नियत से छत पर बने कमरे में ले जाने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा, मौसी ने छुडाया।

Next Post

उप्र से दो चोरों को गिरफ्तार कर लाई पुलिस

Wed Dec 10 , 2025
जबलपुर: रांझी पुलिस ने बुलेरो वाहन समेत आठ लाख रूपए का माल चुराने वाले दो आरोपियों उप्र से गिरफ्तार कर लिया है। टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि 6 दिसम्बर को अभिनव काव निवासी शक्तिनगर गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि थी वह अद्रिका कंस्ट्रसन कंपनी में साईट इंजीनीयर […]

You May Like