सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए चलीं लाठियां, बरसे पत्थर, बंदूकें लहराईं

ग्वालियर: ग्वालियर से 50 किलोमीटर दूर घाटीगांव के जखोदी गांव में 150 बीघा सरकारी चारागाह जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के ही दो पक्षों में जमकर और पत्थरबाजी हुई और लाठियां चली. बंदूकें लहराई गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष को कुचलने का प्रयास भी किया.

तो दूसरे पक्ष की भीड़ ने पत्थर मार मारकर उन्हें खदेड दिया. इस घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर शांत कराने की कोशिश की. हालांकि जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है.

बताया गया कि जखोदी गांव में एक सरकारी चरनोई की भूमि है, जिस पर रामलखन सिंह बीते कुछ सालों से खेती कर रहे हैं. इस जमीन पर भूपेन्द्र सिंह गुर्जर और उनका परिवार इस कब्जे का विरोध कर रहा है. इस सरकारी ज़मीन क़ो दोनों हथियाना चाहते हैं.

Next Post

शिवपुरी में धमाके के साथ जली डीपी, पटेल नगर इलाके की सप्लाई ठप

Sat Sep 27 , 2025
शिवपुरी: शहर के टीवी टॉवर रोड स्थित पटेल नगर में सुबह बिजली की डीपी में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। सुबह करीब 9 बजे हुए इस हादसे में डीपी धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। डीपी से लगातार धमाके जैसी […]

You May Like