
माल्हनवाड़ा। रिमझिम बरसात के बीच भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन माल्हनवाड़ा मंडल में उत्साहपूर्वक निकाला गया।
इस अवसर पर जिला संघचालक शिवदयाल चौधरी, खंड संघचालक लखन महंगवैया और भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं मुख्य वक्ता सुनील कीरवई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता सुनील कीरवई ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना इसलिए की थी ताकि देश हमेशा सुरक्षित और संगठित रह सके। जो इस देश को मां मानता है, नदियों और वृक्षों को पूजता है, दूसरी स्त्री को मां के रूप में सम्मान देता है—वही हिंदू है। हमें शताब्दी पर ढोल नहीं पीटना है, बल्कि देखना है कि संघ के कारण समाज में क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “रावण के वध के लिए भगवान राम ने पहले महामाया की पूजा की थी। जब इंद्र और अन्य देवताओं ने देखा कि विजय श्रीराम की ही होगी, तब उन्होंने अपना रथ भगवान को भेजा।
बारिश के बावजूद स्वयंसेवक अनुशासनपूर्वक बैठे रहे और कार्यक्रम संपन्न किया। इसके पश्चात ग्राम के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया, जहाँ ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विभाग घोष सह प्रमुख मनीष सहारिया, मनीष मोकाती, हीरालाल पटेल, अशोक विश्वकर्मा, सुनील रघुवंशी, घनश्याम नागवंशी, साहबलाल पाल, चंद्रशेखर पटेल, खंड कार्यवाह उपेन्द्र पटेल, धर्मेंद्र गुर्जर, प्रबंधक न्यास गोविंदनगर समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
