सागर में आठ राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण न करने एवं कार्यों को लंबित रखने वाले राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया। साथ ही समय सीमा में जवाब दाखिल न करने अथवा संतोषजनक जवाब न होने की स्थिति में नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही करने का आदेश भी दिया है। नोटिस प्राप्त अधिकारियों में बंडा तहसीलदार महेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार बंडा ममता मिश्रा, शाहगढ़ तहसीलदार ज्ञानचंद राय, मालथौन तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह, तहसीलदार सागर ग्रामीण, तहसीलदार देवरी विकास सिंह भदौरिया, तहसीलदार बीना श्री सुनील शर्मा शामिल हैं।

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से जारी कारण बताओं नोटिस के अनुसार राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। फार्मर रजिस्ट्री की लंबित प्रगतियों की समीक्षा करने पर अधिकारियों के क्षेत्रांतर्गत लक्ष्य के अनुसार फार्मर आई.डी. का कार्य नहीं किया जाना पाया गया है। अधिकारियों के द्वारा विगत दिवसों में न्यूनतम कार्य किया गया। फार्मर आई.डी. का कार्य अधिकारियों के स्तर पर लंबित है। इसी आधार पर उक्त राजस्व अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उनसे 10 मार्च तक जवाब मांगा है।

Next Post

मोबाइल झपट्टामार गैंग पकड़ाई ,19 मोबाइल और बाइक जब्त 

Fri Mar 7 , 2025
इंदौर. शहर में राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह पर आजाद नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 19 लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार 11 […]

You May Like

Play sound