बाबूजी धीरे चलना बड़े गड्ढे हैं इस राह में: स्मार्ट सिटी के सपनों पर “सड़कों” का सितम

ग्वालियर। शहर में इस बर्ष हुई मूसलाधार बारिश ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। लगातार दिन और रात हुई झमाझम बारिश से कई जगह नवनिर्मित सड़कें धरती का सीना फाड़ कर उसमें समा गई और बड़े बड़े गड्डों में तब्दील हो गईं। इसे निगम अफसरों की अनदेखी कहें या ठेकेदारों की लापरवाही, सारी तोहमत बारिश पर ही जड़ दी गई है।

 

*बाड़े की सड़क हुई जर्जर: हर दिन पलटते वाहन*

शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने वाले महाराज बाड़ा के मुख्य चौराहा से गोरखी तक की सड़क में बारिश की वजह से सड़क का डामर बह गया और उसने बड़े गड्ढे का आकार ले लिया अब स्थिति ऐसी बन गई है कि वहां वाहन तो क्या लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। यहां वहां से निकलने वाले तीन पहिया वाहनों के पहिये गड्ढे में फंस कर वाहन पलट जाते है। जर्जर सड़क की यह दुर्दशा बाड़े की सुंदरता को ग्रहण लगा रही है ।

-हर रोज हम देखते है इन गड्डों की वजह से दिन में दो से तीन टमटम पलट जाती हैं उसमे बैठी सवारी चोटिल हो जातीं है। दो पहिया वाहन चालको के बात करते समय दचके में कई लोगों के मोबाइल गिर जाते हैं।

सोमनाथ -दुकानदार

****

ट्रांसपोर्ट नगर बना तालाब:

ट्रांसपोर्ट नगर में हजारों की संख्या में ट्रक, डम्फर से लेकर बड़ी लॉरीयों का हर रोज आना जाना लगा रहता है। यहां बड़े-बड़े गड्डों में पानी भरा हुआ है और कोई मार्ग नहीं होने पर ट्रांसपोर्टर्स को जिन मार्गों में पानी भरा है, वही मुख्य मार्ग है वहीं से वाहन निकालना पड़ रहे हैं, ऐसे में यहां वाहन गड्डों में फंस रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब निगम आयुक्त यहां निरीक्षण करने पहुंचे थे तब उनकी कार भी फंस गई थी। साल भर बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर के न तो गड्ढे भरे हैं और न ही यहां की समस्याओं का निराकरण हुआ है। अब तो यहां नेताओं ने भी जाना छोड़ दिया है।

 

******

 

*शिंदे की छावनी:*

शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने वाली सड़क जो सिटी का मुख्य मार्ग है यहां से हर दिन हजारों वाहन निकलते रहते है वह दुर्लभ अवस्था मे गड्डों से भरपूर है। यह रास्ता बाड़े से स्टेशन जाने वाला मुख्य रास्ता है यहां सड़क इतनी टूट गई है कि जगह जगह गड्ढे हो गए है इस रास्ते से निकले बाले वाहनों को बहुत परेशानी होती है।

-विक्की सिंह

******

*पड़ाव चौराहा:*

पड़ाव चौराहे वाली भी सड़क भी बारिश की चपेट में आकर खस्ताहाल हो गई वहां अधिक जलभराव के कारण सड़क से डामर बह गया और गिट्टियां निकल कर सड़क पर आ गई। मोड़ होने के कारण दो पहिया वाहन चालक स्लिप हो कर चोटिल हो रहे है।

यह चौराहा सिटी का ऐसा चौराहा है यहां से शहर में सभी जगहों के लिए रास्ते जाते है बारिश होने पर यहाँ बहुत पानी भर जाता है पानी भरने से पूरी सड़क टूट गई है। सड़क की गिट्टियां निकल कर पूरे में फैल गईं है ।

-राकेश सिंह-हाथठेला दुकानदार

******

*सिटी सेन्टर पटेल नगर*

शहर के पॉश एरिये में आने क्षेत्र पटेल नगर के दोनों ओर बड़ी बड़ी इमारतों के बीच बनी सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के कारण उखड़ गया। यहाँ हर समय लग्जरी गाड़ियों का निकलना बना रहता है। सड़क टूट जाने से यहाँ रहवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

इस साल बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि इस क्षेत्र में पानी बहुत भर गया है। पानी के भराव से यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बड़े गड्ढे हो जाने से स्कूली वाहन उसमें फंस जाते हैं। हमें बच्चों का डर लगा रहता है।

 

राजीव पाल-क्षेत्रवासी

****

*स्टेशन रोड:*

रेल्वे स्टेशन चौराहा से पड़ाव पुल चढ़ने वाला मार्ग भी बदहाली अवस्था मे है। बारिश से सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए है कि आये दिन सवारी से भरे ई-रिक्शा अनबैलेंस होकर पलट जाते हैं, उसमें बैठीं सवारी चोटिल हो जातीं है।

 

-सड़क में गड्ढे पड़ जाने से हमारे साथियों के सवारी वाहन कई बार दुर्घटना के शिकार हो गए है बड़े बड़े गड्ढों में हमारे ऑटो के पहिये फस जाते हैं ।

-मनोज रायकवार-रिक्शा चालक

 

*गोला का मंदिर:*

शहर के सबसे बड़े चौराहा कहे जाने वाले गोला का मंदिर चौराहे से स्टेशन की ओर जाने बाली सड़क भी चौराहे के मोड़ पर गड्ढे हो जाने से जीर्ण शीर्ण हालत में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

 

में मुरार एस एल पी कॉलेज के पास रहता हूँ स्टेशन बजरिया में मेरी मोबाइल शॉप है इस रास्ते से मेरा रोज आना जाना होता है इस टूटी सड़क के गड्डों में मेरी बाइक लड़खड़ा जाती है में बाइक से कई बार गिरते गिरते बचा हूँ ।

 

मनोज कुशवाह-दुकानदार

****

*हजीरा स्टेट बैंक चौराहा:*

 

स्टेट बैंक से इंड्रस्टील एरिया की ओर जाने बाली सड़क धसक जाने से बहुत बड़ा गड्डा हो गया था परंतु अभी टेम्परेरी गिट्टी डाल के उसे बंद करके डिवाइडर लगा दिया गया है

इस क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां होने के कारण यहां बड़े लोडिंग बहनों का आवागमन होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है

**

सड़क पर पानी की लाइन फूट जाने गई थी अंदर ही अंदर मिट्टी गल जाने से और बारिश के जलभराव से सड़क धसंक गई इससे वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया था, फिलहाल गड्ढे को भर दिया गया है।

कैलास आर्य- दुकानदार

******

*बारिश ने ली कई जाने, डुबोये गाँव,छीने आशियाने*

 

इस बारिश ने जिले में कई मकान धराशाई कर लोगों को घर से बेघर किया, कुछ को मौत की नींद सुला दिया, अंचल में अब भी बारिश अपना कहर बरपाने से पीछे नहीं है। कई नदियां उफान पर है। गांवों में बाढ़ आ रही है। रेस्क्यू टीम भी जान हथेली पर लिए अपने काम को कर्मठता से पूरा कर कर रही है। इस बार बारिश के सैलाब ने 30 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है ।

Next Post

श्रेया टूल्स का संचालक 2 करोड़ का सोना लेकर हुआ गायब 

Sat Aug 2 , 2025
कटनी। शहर के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रेया टूल्स के संचालक अंशुल सोनी पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र लगभग 36 वर्ष, 30 जुलाई से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। लेकिन यह केवल गुमशुदगी का मामला नहीं था. बल्कि यह मामला बना कई छोटे कारीगरों और […]

You May Like