
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तीखा बयान जारी करते हुए ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि ईरान की नई सरकार के राष्ट्रपति, जो पहले के नेताओं की तुलना में कम कट्टरपंथी और अधिक समझदार हैं, ने अमेरिका से युद्धविराम (सीजफायर) की मांग की है।
हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस प्रस्ताव पर तभी विचार करेगा जब होरमुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला, सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यह शर्त पूरी नहीं होती, तब तक अमेरिका ईरान पर कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।
ट्रंप के इस बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और क्षेत्रीय स्थिति पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
