सरेराह खुद को 11 बार चाकू मारते युवक का वीडियो वायरल, लिव-इन पार्टनर पर हमले के बाद दी जान

भोपाल । पिपलानी इलाके में 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया के खुद को चाकू मारते हुए सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. कथित वीडियो में लक्ष्मण घर के बाहर ही खुद को 11 बार चाकू मारते दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लक्ष्मण की लिव इन पार्टनर कल्पना का अस्पताल में इलाज जारी है. कल्पना पर लक्ष्मण ने रविवार को हथौड़ा और चाकू से जानलेवा हमला किया था. इसके बाद उसने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक सी-सेक्टर सोनागिरि निवासी लक्ष्मण के सामने आए वीडियो में वह खुद के पेट पर लगातार चाकू से हमला करता दिखाई दिया. इस दौरान लक्ष्मण के शरीर से लगातार खून भी निकल रहा था. 11 बार खुद पर चाकू से किए गए हमले के बाद लक्ष्मण उसी स्थान पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. स्थानीय रहवासियों ने लक्ष्मण और कल्पना को लहुलुहान हालत में देखा और पिपलानी पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. डाक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया और कल्पना का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. दोनों के बीच घरेलू विवाद की बात अब तक सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह विवाद चरित्र शंका को लेकर होता था. कल्पना पर लक्ष्मण चरित्र शंका करता था. रविवार के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद लक्ष्मण ने लिव इन पार्टनर कल्पना पर हथौड़ा चला कर जानलेवा वार किया. इसके बाद उसने पर कल्पना के गले को चाकू से रेता भी. दोनों पिछले कुछ साल से साथ रहते थे. लक्ष्मण की पत्नी की मौत करीब 5 साल पहले हुई थी और कल्पना अपने पति से लंबे समय से अलग रहती थी. दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और धीरे-धीरे दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे. कल्पना को लोगों के घरों में जा कर खाना बनाने का काम करती है. गंभीररुप से कल्पना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : सीएम डॉ यादव

Mon May 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है। हम योग्यता का सम्मान करना जानते है इसीलिए योग्यता के आधार पर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का उद्धरण दोहराते हुए कहा […]

You May Like