बागडे ने लेक्रोज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई

जयपुर, 01 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर श्री बागडे ने पदक जीतने वाली राज्य की जनजाति क्षेत्र की खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी क्षेत्र की बेटियों ने देश और राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया है। यह अनुकरणीय है। उल्लेखनीय है लेक्रोज खेल प्रोत्साहन के लिए श्री बागडे ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि निरंतर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

.....

Next Post

बीच सड़क बीच सड़क थार रोककर बोनट पर काटा केक, रील बनाना पड़ा भारी

Tue Sep 1 , 2026
इंदौर. सोशल मीडिया पर रील बनाकर पब्लिसिटी पाने के चक्कर में रक्षाबंधन की रात बीच सड़क थार खड़ी कर बोनट पर केक काटना युवक को भारी पड़ गया. 28 अगस्त की रात बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई की। […]

You May Like