सीधी में सरकारी चरनोई भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, 28 अतिक्रमणकारियों को हटाने सरपंच ने मांगा पुलिस बल

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत कपुरी कोठार में शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि 28 लोगों ने सरकारी जमीन पर बांस-बल्ली और साड़ियां बांधकर कब्जा कर लिया है। सरपंच रामकली कोल की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौके पर जांच करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध और विवाद की आशंका के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। राजस्व विभाग ने चिन्हित 28 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत तहसील कार्यालय में प्रतिवेदन पेश किया है। वहीं, सरपंच ने तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने के लिए महिला पुलिस सहित अतिरिक्त बल की मांग की है।

.....

Next Post

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ATM बूथ में आग, तीन मशीनें क्षतिग्रस्त; कैश निकालने पहुंचे बैंक कर्मचारी

Tue Nov 24 , 2026
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सोमवार दोपहर एक ATM बूथ में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से बूथ में लगी तीन ATM मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें एक मशीन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दो बैंक ऑफ बड़ौदा […]

You May Like