मेक इन इंडिया के विजन को धरातल पर उतार रहे दो युवा उद्यमी

पीथमपुर: औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क स्थित एएस पीईबी साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अपने पीथमपुर प्लांट में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाली मशीन का पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात (एक्सपोर्ट) किया है. यह मशीन जर्मनी की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी के माध्यम से श्रीलंका भेजी गई है. इस गौरवपूर्ण अवसर पर कंपनी परिसर में एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय डिस्पैच सेरेमनी का आयोजन किया गया.
क्षेत्र के लिए यह इसलिए भी गौरव का क्षण है क्योंकि बड़वाह और सिंहाणा के दो साधारण पृष्ठभूमि के युवाओं अ. शाहिर और सुभाष मालाकार ने कभी नौकरी से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी. अपनी कड़ी मेहनत और विजन के दम पर आज उन्होंने उद्योगपति बनने तक का सफर तय किया है और देश की औद्योगिक प्रगति में एक मिसाल पेश की है.
गुणवत्ता और समर्पण से मिला अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जर्मनी की प्रसिद्ध कंपनी हैवर एंड बोएकर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडिया हेड आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कंपनी देश-विदेश की कई मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए काम करती है. करीब 15 वर्ष पूर्व मैं अ. शाहिर के कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी अनुभव और समर्पण से बेहद प्रभावित हुआ था. यही वजह रही कि हमने इस युवा कंपनी को सीमेंट फैक्ट्री की जटिल मशीनों के निर्माण का अवसर दिया. इस उत्कृष्ट कार्य से संतुष्ट होकर हैवर एंड बोएकर ने एएस पीईबी साल्यूशंस के साथ कई मशीनों का ऑर्डर फाइनल किया है.
गरिमामय समारोह में ये रहे उपस्थित…
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए एकेवीएन के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एमसी रांका, प्रख्यात उद्योगपति मुस्ताक पटेल, हिफाजत अली, रवि तनवानी, गुलजार, सीमा मिश्रा, कोऑर्डिनेटर सुनील मिश्रा, पार्थ गोयल और दीपक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे. इसके साथ ही दोनों डायरेक्टर्स के परिजन, मित्र, कंपनी के इंजीनियर्स और समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया

Next Post

लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीदी ने बढ़ाया बारदाना संकट

Sun May 24 , 2026
सीहोर। समर्थन मूल्य पर इस बार जिले में गेहूं खरीदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब तक 7 लाख 27 हजार टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है. सरकार ने खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी, लेकिन लक्ष्य से अधिक खरीदी होने […]

You May Like