भावांतर योजना की किस्त को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा आवेदन

छतरपुर। भावांतर योजना की किस्त समय पर न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को यूथ कांग्रेस के साथ छतरपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे किसान और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को आवेदन सौंपकर भावांतर योजना के तहत लंबित किस्त जल्द जारी करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि योजना की किस्त न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं और किसानों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि भावांतर योजना की लंबित राशि शीघ्र किसानों के खातों में डाली जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

 

Next Post

हीरापुर में किराना दुकान से ढाई लाख की चोरी

Thu Jan 1 , 2026
सीहोर। जिले के शांत माने जाने वाले हीरापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर […]

You May Like

मनोरंजन