सर्दी के चलते स्कूली बच्चों के लिये कल अवकाश घोषित

स्कूलों का समय 7 से 31 दिसंबर तक 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित
ग्वालियर:शीत लहर एवं कोहरे से बढ़ी सर्दी को ध्यान में रखकर जिले में केजी- नर्सरी से लेकर आठवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 7 से 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी।

Next Post

भाजपा से नाराज राठौर समाज फूलबाग पर धरने पर बैठा

Sun Jan 5 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष पद पर नरसिंह राठौर की नियुक्ति, फिर दूसरे ही दिन हटाने से राठौर समाज आक्रोशित है। आक्रोशित समाज द्वारा आज रविवार को फूलबाग पर धरना-प्रदर्शन किया गया। समाज के अध्यक्ष रामवरन राठौर ने कहा कि भाजपा के फैसले एक व्यक्ति नहीं […]

You May Like