संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला पति-पत्नी का शव

रीवा, हनुमना थाना अन्तर्गत ढ़ाबा गौतमान में खेत में काम करने गये पति-पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमना में रखवाया है. वही मौत के कारण की जांच की जा रही है. हालाकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई. माना जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनो की मौत हुई होगी. लेकिन जब तक पीएम रिपोर्ट नही आती तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है.

जानकारी के मुताबिक ढ़ाबा गौतमान निवासी वंशमणि पटेल 43 वर्ष एवं उनकी पत्नी गीता पटेल 40 वर्ष सुबह खाना खाकर खेत में काम करने के लिये घर से निकले थे. लेकिन जब घर वापस नही लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान दोनो संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़े मिले. जब लोगो ने देखा तो दोनो की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही परिजनों से पूंछताछ की गई है.

Next Post

साई गिरिधर बने फाडा के 38वें अध्यक्ष

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) घरेलू वाहन डीलरों के महासंघ फाडा की संचालक परिषद ने मंगलवार को श्री साई गिरिधर को 2026-28 के लिए संगठन का 38वां अध्यक्ष नियुक्त किया। संचालक परिषद की यह 323वीं बैठक थी जो 62वीं वार्षिक आम बैठक के ठीक बाद हुई। श्री गिरिधर ने श्री […]

You May Like