सारनी में 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदर पकड़े गए

सारनी। लाल मुंह के बंदरों को पकड़कर शहर से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ा जाना शुरू हो गया है।

नगर पालिका परिषद द्वारा बंदर पकड़कने का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में नगर पालिका ने चार वार्डों में अभियान चलाकर 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदरों को पकड़ा है। इन्हें शहर से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ा गया। नगर पालिका की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर लाल मुंह के बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया है। नगर पालिका की टीम ने 20 मार्च को वार्ड 9 मठारदेव कॉलोनी से 9 लाल मुंह के बंदर पकड़े। वहीं इसी दिन वार्ड 5 से 5 बंदरों को पकड़ा गया। शनिवार 22 मार्च को नगर पालिका की टीम ने वार्ड 29 पाथाखेड़ा से 9 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि बंदरों को एक्सपर्टस से पकड़वाने के लिए नपा ने अल्पकालीन निविदा जारी की है। एक्सपर्ट्स की टीम इन्हें पकड़कर शहर से बाहर 25 किमी दूर छोड़कर आएगी। टेंडर होते ही इस काम में तेजी आएगी। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे बंदरों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री ना देवें। साथ ही अपने घरों के आस-पास खाद्य सामग्री ना फेंके। घरों से निकलने वाला कचरा भी वार्ड में पहुंचने वाले नगर पालिका के कचरा वाहन में ही डालें।

Next Post

सोनोली में खोये से बनी मिठाई खाकर एक ही परिवार के 6 बीमार

Sun Mar 23 , 2025
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सोनोली में शनिवार को बासा खोआ खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए। जिन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है ग्राम सोनोली निवासी राधिका पति प्रवीण सरिए (25), लाली पिता […]

You May Like