भाजपा मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की हुई बैठक

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थाटीपुर में हुई। इस में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।राजौरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के भाजपा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के पास अलग-अलग कार्य है।

उन्होंने कहा कि आप अपने विभागों के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रम और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। श्री राजौरिया ने सभी विभागों के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा भी की। बैठक में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, आईटी विभाग के जिला संयोजक राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अरविन्द रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारीद्वय निखिल विजयवर्गीय, यश शर्मा, हेमंत चौपड़ा, दारा सिहं सेंगर, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेद्र शर्मा सहित जिला, मंडल व विधान सभा प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

प्रोफेशनल मीट की तैयारियों को लेकर स्थल का निरीक्षण

Mon Jun 9 , 2025
नर्मदापुरम। विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 जून गुरुवार को नर्मदापुरम के साईं कृष्णा रिसॉर्ट में आयोजित होने वाली “प्रोफेशनल मीट एवं प्रबुद्ध समागम” […]

You May Like