
सिंगरौली । चयनित आरक्षको का पुलिस वैरिफिकेशन आज सोमवार से पुलिस अधीक्षक दफ्तर में एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम, कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार एवं सुबेदार आशीष तिवारी के मौजूदगी में शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार जिले के लिए 198 आरक्षक जल्द ही मिलने वाले हैं। चयनित आरक्षको का आज से पुलिस वैरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया जाता है कि 198 आरक्षको में पुरूष 130 व महिला 68 शामिल हैं। आज प्रथम दिन 35 आरक्षको का दस्तावेजो का सत्यापन किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन 35-35 की संख्या में नव आरक्षको के रिकॉर्डो का सत्यापन होगा। वहीं कल मंगलवार को 35 आरक्षको का मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा।
