सतना:गुटखे खाने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज पत्नी ने पति के काम से लौटने से पहले स्वयं और तीन बच्चों को चाय में जहर देकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया.उत्तरप्रदेश के इटमा डुडेला की इस घटना के प्रभावितों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार इटमा डुडेला निवासी बब्बू यादव ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है.उसके दो बेटी और एक बेटा है.
करीब सात साल पहले उसकी शादी ज्योति यादव से हुई थी.पत्नी घर पर ही रहकर बच्चों की देखभाल करती थी.शनिवार सुबह काम पर जाते समय पत्नी ज्योति ने उससे गुटका खाने के लिए पैसे मांगे.इस बुरी आदत को लेकर हमेशा टोका टाकी चलती रहती थी.शनिवार को बब्बू ने पैसे देने से इन्कार कर दिया.और कहा कि शाम को जब लौटुगा तब दे दूंगा.इस बीच नाराज पत्नी ने लौटने से पहले सभी बच्चों को चाय में जहर मिलाकर दे दिया
.शाम को जब घर पहुचा तब घर का दरवाजा नहीं खुला.काफी मशक्कत के बाद जब अन्दर पहुचा तो पत्नी अद्र्ध बेहोशी की स्थिति में थी और पेट में दर्द होने की शिकायत कर रही थी.बाद में बेटे ने पूछने पर बताया कि मां ने चाय में कुछ मिलाया है.आनन-फानन में मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आया जहां सबसे छोटी बेटी जिसकी उम्र एक साल थी डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर बाकी तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया.
यहां पर सबसे पहले पत्नी की मौत हुई इसके बाद बडी बेटी की भी कुछ देर में मौत हो गई.बाद में चिकित्सकों ने बेटे की जांच के बाद यह कहा कि उसकी स्थिति ठीक है.पर अभी उसे भी निगरानी में रखा गया है.फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है.ऐसा अनुमान हैकि पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर सकती है.
