जिउक्वान, 16 सितंबर (वार्ता) चीन ने मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से उपग्रह इंटरनेट तकनीक के लिए एक परीक्षण उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपग्रह को आज सुबह 9:06 बजे (स्थानीय समयानुसार) लॉन्ग मार्च-2सी वाहक रॉकेट के ज़रिए प्रक्षेपित किया गया, जिसमें युआनझेंग-1एस (एक्सपीडिशन-1एस) का ऊपरी चरण रॉकेट से जुड़ा हुआ था। उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी पूर्व निर्धारित कक्षा में पहुँच गया है। यह लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का 595वाँ उड़ान मिशन था।
Next Post
आज फिर एक भ्रष्टाचारी हुआ गिरफ्तार
Tue Sep 16 , 2025
इंदौर । लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ग्राम बोरी धूलकोट निवासी सदाशिव डावर ने लोकायुक्त इंदौर को शिकायत दी थी कि वनपाल कृष्णकुमार बर्मन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण की अनुमति […]

You May Like
-
11 months ago
पुष्पा भाऊ बनकर चाकू लहराना पड़ा भारी
-
5 months ago
नगर निगम परिषद का हंगामेदार सम्मेलन आज शाम
-
5 months ago
अनुपपुर, बालाघाट से पकड़ाए चोर गिरोह के सदस्य
