आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि आतंकवाद के कारण किसी एक व्यक्ति की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है, इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल वार्ता का विषय नहीं रह गया है।

श्रीमती गुप्ता ने बुधवार को यहां तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। उन्होंने कहा, “ आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है।

हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है। ”

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।

 

Next Post

मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के मामले में हरियाणा पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने […]

You May Like